Nagarkar Jewellers Baner | एस. एस. नगरकर ज्वेलर्स के नए शोरूम का बाणेर में उद्घाटन

0
Nagarkar Jewellers Baner | Pune : Nagarkar Jewellers opens fourth Pune showroom in Baner

75 वर्षों की परंपरा को आधुनिकता का साथ; ‘राजवाडा’ में ग्राहकों को पारंपरिक एवं अँटिक डिझाईन्स होंगे उपलब्ध

पुणे : Nagarkar Jewellers Baner | पुणेकरों के बीच पिछले 75 वर्षों से अपनी विश्वसनीय पहचान बनाए रखने वाले एस. एस. नगरकर ज्वेलर्स के नए शोरूम का रविवार को बाणेर-म्हालुंगे रोड पर उद्घाटन हुआ। यह पुणे में नगरकर ज्वेलर्स का चौथा दालन है। नए शोरूम में पारंपरिक, दुर्लभ और विशेष डिजाइन के सोने-चांदी तथा हीरे के आभूषण ग्राहकों के लिए उपलब्ध होंगे।

शोरूम का उद्घाटन कायनेटिक ग्रुप की संचालिका जयश्री फिरोदिया, उद्यमी जगदीश कदम व मोहना कदम तथा एम. बी. पाटील व संगीता पाटील के हाथों हुआ। इस अवसर पर वसंत नगरकर, स्वाती वल्लभ नगरकर, वासंती वसंत नगरकर, प्रसाद नगरकर, पुष्कर नगरकर, प्रियंका नगरकर, अनघा नगरकर, पूजा नगरकर कुलकर्णी, रोहन कुलकर्णी और कुहू नगरकर सहित नगरकर परिवार के सदस्य उपस्थित थे।

नगरकर ज्वेलर्स की ओर से सामाजिक दायित्व निभाते हुए तीन सामाजिक संस्थाओं को एक-एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी गई। इसमें कर्णबधिर बच्चों के पुनर्वास के लिए कार्यरत सुहृद फाउंडेशन, वंचित वर्गों के लिए कार्यरत वंचित विकास तथा सोलापुर की संस्कार संजीवन फाउंडेशन शामिल हैं। सुहृद फाउंडेशन की अनुराधा पाथरफोड व गौरी लेले, वंचित विकास के विजयकुमार मर्लेचा, देवयानी गोंगले व मीनाक्षी नवले तथा संस्कार संजीवन फाउंडेशन के परमेश्वर काळे व संदीप तिरकुंडे ने सहायता राशि के चेक स्वीकार किए।

जयश्री फिरोदिया ने शोरूम की भव्यता और आभूषणों की अनूठी कारीगरी की सराहना की। उन्होंने कहा कि नगरकर परिवार ने परंपरा और उत्कृष्टता का सुंदर मेल कर अपनी अलग पहचान बनाई है। जगदीश कदम ने भी नगरकर परिवार की व्यवसाय के साथ सामाजिक जिम्मेदारी निभाने की परंपरा की सराहना की।

वसंत नगरकर ने बताया कि श्रीपाद नगरकर ने वर्ष 1952 में श्रीपाद शंकर नगरकर ज्वेलर्स की नींव रखी थी। आज तीसरी पीढ़ी के प्रसाद और पुष्कर नगरकर पारंपरिक तथा एंटीक आभूषणों की इस विरासत को पुणे के साथ राज्य के अन्य शहरों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पारंपरिक और शुद्ध आभूषण नगरकर ज्वेलर्स की विशेष पहचान हैं। पुणे के तेजी से बढ़ते विस्तार को देखते हुए ग्राहकों को अपने निवास के आसपास ही खरीदारी की सुविधा देने के उद्देश्य से बाणेर में नया शोरूम शुरू किया गया है।

प्रसाद नगरकर ने बताया कि आने वाले समय में पुणे के साथ अन्य जिलों में भी विस्तार की योजना है। पारंपरिक आभूषणों के साथ ‘आर्या कलेक्शन’ में विभिन्न प्रकार के आभूषण उपलब्ध होंगे। वहीं ‘राजवाडा’ विशेष संकल्पना के तहत तैयार किए जाने वाले आभूषण पूरी तरह विशिष्ट होंगे। इस संग्रह में एक डिजाइन केवल एक बार तैयार किया जाता है, जिससे वह विशेष और अनूठा बन जाता है। राजवाडा शोरूम की सजावट भी ग्राहकों के लिए आकर्षण का केंद्र होगी।

पुष्कर नगरकर ने कहा कि तुळशीबाग, लक्ष्मी रोड, कोथरुड और ठाणे के ग्राहकों से मिले विश्वास और अच्छी सेवा के बाद बाणेर में नया शोरूम शुरू किया गया है। यहां सोना, चांदी और हीरे के पारंपरिक तथा आधुनिक मेल वाले आभूषणों की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध होगी। कम वजन से लेकर भारी आभूषणों तक ग्राहकों को अनेक विकल्प मिलेंगे।

नए शोरूम में सोना, चांदी, हीरे और पोल्की के आभूषण उपलब्ध हैं। बकुळी, पोहे हार, ठुशी, श्रीमंत हार, कोल्हापुरी साज, वज्र टीका, चंद्रहार, मोती के आभूषण के साथ कुंदन नेकलेस, गेरू नेकलेस, नकास वर्क, मोती-कुंदन, गेहूं तोड़्याचे नेकलेस, रानी हार और लक्ष्मी हार जैसे पारंपरिक व आधुनिक डिजाइन ग्राहकों को आकर्षित करेंगे। इसके अलावा चांदी के देवघर, देवी-देवताओं की मूर्तियां और चांदी के सोफा सेट जैसे दुर्लभ उत्पाद यहा उपल्बध होंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed