Shrimant Bhausaheb Rangari Ganapati | मनमोहक रत्नजड़ित रथ पर विराजमान श्रीमंत भाऊसाहेब रंगारी गणपति को दी भक्तिपूर्वक विदाई;भंडारा और पुष्पवृष्टि की बौछार से शोभा यात्रा हुई अधिक आकर्षक (Videos)

पुणे : Shrimant Bhausaheb Rangari Ganapati | रत्नजड़ित रथ को फुलों की आकर्षक सजावट और उस पर कोल्ड फायर की विद्युत रोशनी, भंडारा तथा जगह जगह पर होनेवाली फुलों की बौछार, ढोल ताशा की गूंज तथा मोरया मोरया का जयघोष ऐसे भक्तिपूर्वक तथा उल्लास से भरे माहौल में हिंदूस्तान के पहले सार्वजनिक गणपति श्रीमंत भाऊसाहेब रंगारी गणपति को विदा किया गया। इस समय हजारों भक्त विसर्जन मार्ग पर बाप्पा के दर्शन के लिए उपस्थित थे।
अनंत चतुर्दशी को शनिवार की सुबह साढ़े सात बजे पुलिस उपायुक्त कृषिकेश रावले के हाथों बाप्पा की पूजा तथा आरती हुई। उसके बाद सुबह आठ बजे रत्न महल से बाप्पा ‘श्री गणेशरत्न रथ’ में विराजमान होकर विसर्जन शोभा यात्रा में शामिल होने के लिए मंडई स्थित तिलक पुतला की ओर आगे बढ़े। वहां परंपरा के अनुसार श्रीमंत भाऊसाहेब रंगारी ट्रस्ट द्वारा उत्सव प्रमुख पुनीत बालन के हाथों सम्मान के पांचों गणपतियों को पुष्पहार अर्पित किए गए।
उसके बाद रात साढ़े दस बजे बाप्पा की शोभायात्रा की शुरूआत हुई। ट्रस्ट के उत्सव प्रमुख तथा ट्रस्टी पुनीत बालन ‘श्री गणेशरत्न रथ के सारथी बनें। रात ग्यारह बजे बेलबाग चौक में रंगारी बाप्पा के रथ का आगमन हुआ। श्रीमंत भाऊसाहेब रंगारी का पुतला और नगारा शोभा यात्रा में आगे थे। उसके बाद श्रीराम पथक तथा रमणबाग के ढोल पथकों के वादन से उत्साह अधिक बढ़ा। विसर्जन शोभा यात्रा के मार्ग पर जगह जगह पर कार्यकर्ताओं द्वारा भंडारा तथा फुलों की बौछार की गई। जबकि रथ पर कोल्ड फायर हो रही विद्युत आतषबाजी से शोभा यात्रा मनोहारी हुई।
तड़के सवा तीन बजे ‘श्री गणेशरत्न रथ’ तिलक चौक में आने के बाद सह पुलिस आयुक्त रंजन कुमार शर्मा तथा उपायुक्त कृषिकेश रावळे के हाथों बाप्पा की आरती हुई। उसके बाद बाप्पा विसर्जन के लिए मार्गस्थ हुए। तड़के ३ बजकर ५० मिनिटों पर पांचालेश्वर विसर्जन घाट पर महापालिका के हौद में श्रीमंत भाऊसाहेब रंगारी गणपति का भक्ती से विसर्जन किया गया।
श्री गणेश रत्नरथ की आकर्षक सजावट
श्रीमंत भाऊसाहेब रंगारी गणपति बाप्पा की विसर्जन शोभा यात्रा १३४ सालों से पारंपारिक रथ से निकाली जा रही थी। लेकिन पिछले साल से विसर्जन शोभा यात्रा के लिए आकर्षक रथ तैयार किया जा रहा है। इस साल के विसर्जन शोभा यात्रा के लिए ट्रस्ट द्वारा श्री गणेशरत्न रथ तैयार किया था। रत्नजड़ित रथ पर पिंक वेलवेट फुलों की सजावट की गई थी। आकर्षक विद्युत रोशनी और बाप्पा की मूर्ति भक्तों का ध्यान बटोर रही थी। हजारों भक्तों ने बाप्पा की तस्वीरें अपने मोबाइलों में ली।
कोट
“श्रीमंत भाऊसाहेब रंगारी ट्रस्ट के गणपति बाप्पा की विसर्जन शोभायात्रा हर साल की तरह इस साल भी उल्लास में संपन्न हुई। पुलिस प्रशासन द्वारा लक्ष्मी मार्ग पर प्रवेश देने के बाद हम शोभा यात्रा में सहभागी हुए। हमारे मंडल के लिए जो शोभा यात्रा का समय तय किया गया था उस समय में ही शोभा यात्रा समाप्त कर हमने पुलिस को दिया वचन निभाया। लेकिन यदि हमें दिए गए समय पर शोभा यात्रा में सहभागी होने दिया जाता तो बाप्पा के दर्शन के लिए रूके हुए हजारों भक्तों को प्रतीक्षा नहीं करनी पड़ती। यह संपूर्ण गणेश उत्सव उल्लास तथा शांति पूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। उसके लिए पुलिस प्रशासन, महापालिका, मंडल के पदाधिकारी तथा सर्व कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए सहयोग के चलते मैं मन से आभार व्यक्त करता हूं।
- पुनीत बालन Punit Balan (ट्रस्टी एवं उत्सव प्रमुख, श्रीमंत भाऊसाहेब रंगारी ट्रस्ट)