Shrimant Bhausaheb Rangari Ganpati | श्री गणेश रत्न रथ से निकलेगी ‘श्रीमंत भाऊसाहेब रंगारी बाप्पा की विसर्जन शोभा यात्रा; शाम छह बजे शुरू होगी शोभा यात्रा

0
Bhau Rangari Ganpati

पुणे : Shrimant Bhausaheb Rangari Ganpati | हिंदूस्तान के पहले सार्वजनिक गणपति ‘श्रीमंत भाऊसाहेब रंगारी गणपति ट्रस्ट’के बाप्पा की विसर्जन शोभा यात्रा आकर्षक तरी के से सजाए गए ‘श्री गणेश रत्न रथ’ से निकलेगी। शनिवार की शाम छह बजे तिलक पुतला से शोभा यात्रा की शुरूआत होगी। यह जानकारी ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं उत्सव प्रमुख पुनीत बालन (Punit Balan) ने दी।

‘श्रीमंत भाऊसाहेब रंगारी गणपति’की विसर्जन शोभा यात्रा के बारे में जानकारी देते हुए पुनीत बालन ने कहा कि, हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाप्पा की विसर्जन शोभा यात्रा मनमोहक ही होगी। पुलिस उपायुक्त कृषिकेश रावले के हाथों साढ़े सात बजे अनंत चतुर्दशी की पूजा संपन्न होगी। उसके बाद आठ बजे रत्न महल से निकलकर बाप्पा का ‘श्री गणेश रत्न रथ’ विसर्जन शोभा यात्रा में शामिल होने के लिए मंडई स्थित तिलक पुतला की ओर आगे बढ़ेगा। (Shrimant Bhausaheb Rangari Ganpati)

तिलक पुतला परिसर में प्रथा परंपरा के अनुसार श्रीमंत भाऊसाहेब रंगारी ट्रस्ट की ओर से सम्मान के पांचों गणपतियों को पुष्पहार अर्पित किया जाएगा। उसके बाद उक्त गणपतियों का विसर्जन होने के बाद पुलिस प्रशासन द्वारा दिए गए समय पर शाम छह बजे श्रीमंत भाऊसाहेब रंगारी गणपति ट्रस्ट के बाप्पा की वैभवशाली शोभा यात्रा शुरू होगी। उसके लिए आकर्षक पध्दति से ‘श्री गणेश रत्न रथ’सजाया गया है। रथ के सामने श्रीराम और रमणबाग पथक पारंपारिक पध्दति से ढोल-ताशा का जोरदार वादन करेंगे। उसके बाद रात ग्यारह बजे श्री की पूजा की मूर्ति का विसर्जन पांचालेश्वर परिसर में किया जाएगा। पुलिस प्रशासन द्वारा बताए गए नियमों का पालन कर विसर्जन शोभा यात्रा समय पर खत्म करने का निश्चय बालन ने व्यक्त किया।

कोट :-

‘‘ पुणे के बाप्पा की विसर्जन शोभा यात्रा यह पूरे विश्व के गणेश भक्तों का प्रमुख आकर्षण होता है। इसलिए शोभायात्रा को मनमोहक, आकर्षक बनाने के लिए सभी गणेश मंडल प्रयासरत रहते हैं। हमारा भी यही प्रयास रहेगा। अधिक से अधिक गणेश भक्त इस विसर्जन शोभा यात्रा में सहभागी होकर आनंद उठाएं और बाप्पा को भक्तीपूर्वक विदा करें। ’’

  • पुनीत बालन (ट्रस्टी एवं उत्सवप्रमुख, श्रीमंत भाऊसाहेब रंगारी गणपति ट्रस्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *