Malpani’s Bakelite | मालपाणीज् बेकलाईट ने चाय प्रेमियों के लिए मिल्क चाय टोस्ट और ब्राउन चाय टोस्ट किया लॉन्च

पुणे : Malpani’s Bakelite | भारत में चाय के समय किए जाने वाले जलपान को एक आधुनिक एवं स्वास्थ्यदायी ट्वीस्ट देते हुए मालपाणीज् बेकलाईट ने नवोन्मेषी चाय टोस्ट की पेशकश की है। कंपनी की ओर से हाल ही में इस संदर्भ में एक अधिकृत उद्घोषणा की गई है।
चाय के समय में स्नैक्स के साथ कोई समझौता नहीं होना चाहिए, लेकिन उसी समय टोस्ट के बगैर भी नहीं रहना चाहिए। मालपाणीज् बेकलाईट के 2 टोस्ट वाले सैशे से अब यह चिंता दूर हो गई है। इसमें मिल्क चाय टोस्ट और ब्राउन चाय टोस्ट यह दो अलग-अलग प्रकार उपलब्ध है। यह दोनों व्यक्तिगत तौर पर पैक किए गए, हाइजिनिक तथा बेहतरीन तत्वों से बने हुए है और चाय के समय में इस्तेमाल होने वाले परंपरागत स्नैक्स के लिए एक स्वास्थ्यवर्धक विकल्प है। मिल्क चाय टोस्ट की एक पैक की कीमत 8 रुपये और ब्राउन चाय टोस्ट की कीमत 10 रुपये है।
मिल्क चाय टोस्ट दूध से भरपुर है और इसमें आवश्यक पोषक तत्वों तथा स्वाद से भरपुर है। परिपूर्ण तरीके से बेक्ड और कुरकुरा बनाया गया है।
गेहूं, सोया आटा और माल्ट आटे से बनाया हुआ ब्राउन चाय टोस्ट फाइबर से समृद्ध है और पाचन तंत्र को मददगार है। पौष्टिक और हल्के नाश्ते की खोज में जो लोग हैं, उनके लिए यह सर्वोत्तम खाद्य है।
स्वास्थ्य और सुविधा इस संदर्भ में अपनी प्रतिबद्धता को व्यक्त करते हुए मालपाणीज् बेकलाईट के प्रबंध निदेशक सचिन मालपाणी ने कहा कि, हमारे चाय टोस्ट आपके चाय के समय को काफी पूरक बनाएंगे। स्वाद और हाइजिन के साथ किसी भी तरह का कोई समझौता ना करते हुए स्वास्थ्य के संबंध में सजग जीवनशैली के साथ उसका तालमेल बिठाने के हिसाब से इसे बनाया गया है।
बड़ी तादाद में लोग चाय के ब्रेक पर इन्स्टंट और पौष्टिक विकल्प खोजते रहते हैं। उनके लिए चाय टोस्ट के रूप में एक स्वादिष्ट, स्वच्छ और बेहतरीन विकल्प अब उपलब्ध है। यात्रा के लिए भी काफी सुविधाजनक यह टोस्ट भारत के लोकप्रिय पेय की प्रथा के लिए मददगार है।
भारत में चाय के सेवन की परंपरा नियमित रूप से जतन की जाती है। ऐसे में कई लोकप्रिय स्नैक्स सड़क के किनारे मौजूद चाय के दुकानों पर रखे जार में बेचे जाते हैं। इस स्थिति में कई बार पौष्टिक हाइजीन का खतरा रहता है और कई बार उसमे पौष्टिकता का भी अभाव होता है।
यह चाय टोस्ट सैकरीन, ब्रोमेट्स और कृत्रिम रंगों से मुक्त है, जिसके चलते स्वाद के साथ कोई भी समझौता ना करते हुए स्वास्थ्यपूर्ण स्नैकिंगची अनुभूति देती है।