Pune Pimpri Crime News | पुणे: शेयर बाजार में अधिक रिटर्न का लालच देकर करोड़ों की ठगी; साइबर पुलिस ने गिरोह को दबोचा

Pune Crime News

पुणे: Pune Pimpri Crime News | शेयर बाजार में निवेश कर बड़ा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर निवेशकों से करोड़ों रुपयों की ठगी करने वाले गिरोह को पिंपरी-चिंचवड़ साइबर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सांगली, मुंबई और अहमदाबाद एयरपोर्ट पर जाल बिछाकर पूरी टीम को पकड़ा।

https://www.instagram.com/p/DRl98NVibZL/?hl=en

मुख्य आरोपी हर्ष सुरेंद्र प्रताप भदोरिया उर्फ “फॉर्च्यून” (32), मोहम्मद सईद मोहिद्दिन पटेल (25) और विशाल दिनेश ठक्कर उर्फ “समर गुप्ता” (28) को साइबर पुलिस ने गिरफ्तार किया। जांच में पता चला कि इस गैंग ने अपने अन्य साथियों की मदद से देशभर में लगभग 26 लोगों को करोड़ों रुपये का नुकसान पहुंचाया।

You may have missed