Pune Weather Update | पुणे मौसम अपडेट : लगातार दूसरे दिन पारा 9 डिग्री, क्या ठंड जल्द ही कम होगी?

Maharashtra Weather Alert

पुणे : Pune Weather Update | भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार पुणे और मध्य महाराष्ट्र में ठंड की लहर अगले दो दिनों तक बनी रहेगी। गुरुवार से तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी शुरू हो सकती है। सोमवार को पुणे में लगातार दूसरे दिन न्यूनतम तापमान 9.5°C और अधिकतम तापमान 30.2°C रिकॉर्ड किया गया। उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के कारण कई जिलों में ठंड बढ़ गई है।

पुणे, सातारा, सांगली, कोल्हापुर और सोलापुर में पिछले चार दिनों से तापमान औसत से काफी कम दर्ज किया जा रहा है। दिन में तेज धूप और रात में कड़ाके की ठंड ऐसा हवामान बना हुआ है।

उपनगरीय भागों में ठंड और अधिक महसूस हो रही है। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चे और वॉकसाठी निकलने वाले लोग स्वेटर, मफलर और कानटोपी पहनकर घर से बाहर निकलतें हैं। अगले दो दिनों तक ठंड जारी रहेगी, लेकिन शुक्रवार से तापमान बढ़ने और दोपहर में आंशिक बादल छाने की संभावना है।

विभिन्न क्षेत्रों में दर्ज तापमान (°C):
हवेली – 7.7
पाषाण – 9.3
आंबेगांव – 9.4
शिवाजीनगर – 9.5
तळेगांव – 9.6
खडकवासला – 10.7
वारजे – 12.3
डेक्कन – 12.8
कोरेगाव पार्क – 14
चिंचवड – 14.3

कोकण में भी ठंड बढ़ी:

दापोली में तापमान 8°C दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे कम तापमान है।

You may have missed