Shrimant Bhausaheb Rangari Ganpati | अक्षय तृतीया पर श्रीमंत भाऊसाहेब रंगारी गणपति को 7,000 आमों का भव्य महाभोग (Videos)

0
Bhau Rangari (1)

पुणे: Shrimant Bhausaheb Rangari Ganpati | हिंदू पंचांग के प्रमुख शुभ मुहूर्तों में से एक अक्षय तृतीया के अवसर पर ऐतिहासिक श्रीमंत भाऊसाहेब रंगारी गणपति ट्रस्ट द्वारा पारंपरिक ‘आम महोत्सव’ बड़े उत्साह के साथ मनाया गया।

https://www.instagram.com/p/DXTdjgjiRpu

इस दौरान भगवान गणपति को 7,000 आमों से भव्य सजावट कर महाभोग अर्पित किया गया। विभिन्न प्रकार के आमों से सजी गणपति की आकर्षक छवि श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी रही। मंदिर में सुंदर झांकी की गई थी। दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ी हुई थीं।

https://www.instagram.com/p/DXT3X85CTeO

सुबह की आरती बी.यू. भंडारी ग्रुप के चंद्रवर्धन भंडारी, उल्हास घाटगे और चिवडेवाले रामचंद्र भगवानदास द्वारा श्रद्धापूर्वक संपन्न की गई। बड़ी संख्या में भक्तों ने भी इसमें भाग लिया और आध्यात्मिक माहौल का अनुभव किया।

महोत्सव के अंतर्गत सजावट में उपयोग किए गए सभी आम शहर के विभिन्न अनाथालयों में वितरित किए जाएंगे जिसके जरिए सेवा और मानवता का संदेश दिया जाए। यह महोत्सव हर वर्ष की तरह इस बार भी पुणेकरों के बीच खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

“हिंदुस्तान के पहले सार्वजनिक गणपति होने के कारण श्रीमंत भाऊसाहेब रंगारी गणपति ट्रस्ट के बप्पा पर पुणे ही नहीं, बल्कि पूरे राज्य के श्रद्धालुओं की विशेष आस्था है। अक्षय तृतीया के अवसर पर 7,000 आमों का यह भव्य भोग केवल एक धार्मिक अर्पण नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का प्रतीक भी है, क्योंकि ये सभी आम शहर के विभिन्न आश्रमों में वितरित किए जाएंगे। बप्पा के भक्त होने के नाते यह हम सभी के लिए अत्यंत पवित्र कार्य है, और हम प्रार्थना करते हैं कि हमारे हाथों से ऐसे कार्य आगे भी निरंतर होते रहें।”

पुनीत बालन (उत्सव प्रमुख, श्रीमंत भाऊसाहेब रंगारी गणपति ट्रस्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed