Swargate Rape Case | स्वारगेट बलात्कार मामले में पीड़िता ने सुनाई आपबीती ! ड्राइवर और कंडक्टर शिवशाही के पास खड़े थे, गाडे को जब तक पकड़ा जाता ….

Pune Swargate Bus Depot Assault Case | Swargate Bus Depot Rape Case: One year completed; Accused Datta Gade claims innocence in court

पुणे: स्वारगेट बस डिपो में मंगलवार २५ फरवरी की सुबह साढ़े पांच बजे यात्रा करने आई युवती को धमकाकर कुकर्मी दत्ता गाडे द्वारा उसके साथ शिवशाही बस में बलात्कार की घटना को अंजाम दिया. इस घटना के बाद अलग अलग तरह की चर्चाएं हो रही है. पीड़ित लड़की पर विभिन्न तरह के आरोप लगाए जा रहे है. दत्ता गाडे के वकील और उसकी पत्नी ने आरोप लगाया है कि युवती की सहमति से दोनों में शारीरिक संबंध बने. जबकि कुछ नेताओं का कहना है कि पैसे नहीं देने की वजह से विवाद होने पर शिकायत दर्ज कराई गई है. इन सारी चर्चाओं के बीच पीड़ित युवती से शिवसेना ठाकरे गुट के राज्य संगठक वसंत मोरे ने संपर्क किया. दोनों के बीच क्या बातचीत हुई इसकी जानकारी वसंत मोरे ने दी है.

मीडियाकर्मियों से बात करते हुए वसंत मोरे ने बताया कि घटना हुई उसके बाद महाशिवरात्रि के दूसरे दिन मुझे संबंधित लड़की और उसके दोस्त का कॉल आया. उस युवती ने मुझसे फोन पर बात की. वह काफी रो रही थी. उसने बताया कि जब बलात्कार हुआ उसी पास ही बस ड्राइवर और कंडक्टर खड़े थे. इस दौरान मैंने दोनों से घटना के बारे में बताया. पीड़ित ने आरोपी गाडे के कारनामे की जानकारी दी. इसके बाद दोनों कर्मचारी उसे पकड़ने के लिए दौड़े लेकिन तब तक आरोपी दत्तात्रय गाडे वहां से फरार हो गया था.

उन्होंने बताया कि “२० मिनटे मेरी युवती से बात हुई. वह काफी रो रही थी. हम कल उसके साथ बैठे थे. वह सुशिक्षित युवती है. उस पर जिस तरह से साढ़े सात हजार रुपए लेने का आरोप लग रहा है. आज उन सारी बातों पर ‘दूध का दूध और पानी का पानी’ हो गया है.

You may have missed