Pune Crime News | पुणे: उंड्री–पिसोली से बाणेर तक 3 घंटे की खोज, अवैध पिस्टल और 4 जिंदा कारतूस के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार

Pune Crime News | Pune: Anti-Extortion Cell Tracks Illegal Pistol Across 4 Areas, Arrests 5 After 3-Hour Chase

पुणे : Pune Crime News | पिस्तौल दिखाने की शिकायत के बाद पुलिस ने उंड्री–पिसोली इलाके से एक युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने बताया कि उसने पिस्तौल पिंपळे गुरव में अपने एक परिचित को दी थी। वहां पकड़े गए युवक ने खुलासा किया कि उसने पिस्तौल जुनी सांगवी में तीसरे व्यक्ति को सौंप दी थी। आगे की पूछताछ में तीसरे आरोपी ने बताया कि उसने हथियार बाणेर के एक व्यक्ति को दे दिया था, जिसने पिस्तौल अपने चचेरे भाई के पास रखवाई।

https://www.instagram.com/p/DRRMsvJCW3c/?hl=en

आखिरकार चचेरे भाई से पुलिस ने एक गावठी पिस्तौल और 4 जिंदा कारतूस बरामद किए। खंडणी विरोधी पथक ने उंड्री–पिसोली, पिंपळे गुरव, जुनी सांगवी और बाणेर में लगातार सवा तीन घंटे की खोजबीन कर कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई 18 नवंबर को शाम पौने 5 बजे से रात 8 बजे के बीच की गई।

गिरफ्तार आरोपी:
विनायक नागनाथ गायकवाड (21), विजय उर्फ चांद राजू काळे (30), जॉन जोसफ जाधव (40), विशाल कृष्णा गांधिले (47) और निसर्ग अर्जुन गांधिले (37)

बाणेर पुलिस थाने में पुलिस हवलदार सुरेंद्र जगदाळे ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है। खंडणी विरोधी पथक के PSI गौरव देव और उनकी टीम ने ट्रैप लगाकर यह कार्रवाई अंजाम दी। पूछताछ में सामने आया कि अभय सुरेश ससाणे नामक युवक अक्टूबर 2025 में 3 पिस्तौल बेचने लाया था, जिनमें से एक पिस्तौल की यह चैन बनती गई और पाँच लोगों तक पहुंची।

पुलिस ने सभी आरोपियों पर अवैध हथियार रखने और अवैध बिक्री में सहयोग करने के आरोप में कार्रवाई की है। जांच PSI गौरव देव कर रहे हैं।

You may have missed