Damini Marshals Pune | पुणे: दामिनी मार्शल के परस्पर संपर्क से बची महिला की जान

Pune Police News | Two police officers who took Rs 4 lakh for not taking action against gutkha punished

पुणे : Damini Marshals Pune | बुधवार की दोपहर १२ बजकर ४० मिनट पर शिवाजीनगर दामिनी मार्शल हिंगे के मोबाइल बजता है. उनके पहचान की महिला का कॉल था. उन्होंने फोन उठाया, तभी दूसरी तरफ से महिला ने कहा कि, ‘‘ मैं आत्महत्या कर रही हूं’’ इतना बोलकर उस महिला ने फोन बंद कर दिया.

यह सुनकर दामिनी मार्शल क्षणभर के लिए सुन्न हो गई. अगले क्षण उन्होंने भरोसा सेल के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संगीता जाधव को इसकी जानकारी दी. पुलिस उपनिरीक्षक प्रियंका बागुल ने इस महिला का लोकेशन निकाला तो वह मार्केट यार्ड में दिखी. तुरंत मार्केट यार्ड दामिनी मार्शल को इसकी जानकारी दी गई. वह तलाश में जुट गई. इसके बाद महिला का लोकेशन पर्वती दिखा. पर्वती, पर्वती दर्शन की दामिनी मार्शल, स्वारगेट दामिनी मार्शल भी उसकी तलाश में जुट गई. आखिर में वह पर्वंती पायथा में मिली. दामिनी मार्शल ने एक दूसरे से संपर्क किया. सर्च मुहिम की वजह से यह महिला सकुशल बच गई.

दामिनी मार्शल इस महिला को शिवाजीनगर पुलिस स्टेशन लेकर आई. उसके पति को बुलाया गया. वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक चंद्रशेखर सावंत ने महिला व उसके पति की काउंसलिंग की. इसके बाद इस महिला को उसके मामा मामी, पति और अन्य परिजनों को सौंप दिया गया.

पति से झगड़े होने की वजह से यह महिला आत्महत्या करने के मकसद से घर से बाहर निकली थी. आत्महत्या करने से पूर्व उसने पहचान की दामिनी मार्शल हिंगे को फोन कर अपने मन की भावना बताई जिसकी वजह से उसकी जान बच गई.

यह कार्रवाई शिवाजीनगर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक चंद्रशेखर सावंत, भरोसा सेल के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संगीता जाधव, पुलिस उपनिरीक्षक प्रियंका बागुल के मार्गदर्शन में शिवाजीनगर दामिनी मार्शल हिंगे, पर्वती दामिनी मार्शल सपकाल, पर्वती दर्शन मार्शल भरगुडे व ठाकरे, जनता मार्शल पुलिस कांस्टेबल चव्हाण व मंडलिक, स्वारगेट दामिनी मार्शल धायतडक, मार्केटयार्ड दामिनी मार्शल घाडगे ने की.

You may have missed