Pune Crime News | दुबई-पुणे के विमान सफर में चोरी की तीसरी घटना ! चोरी किस स्तर पर हो रही इसका पता नहीं चला. डेढ़ लाख कैश चोरी

Pune Lohegaon Airport | Air Force aircraft accident at Pune airport; 86 aircraft, airport slowly reopens after 9 hoursPune Lohegaon Airport | Air Force aircraft accident at Pune airport; 86 aircraft, airport slowly reopens after 9 hours

पुणे : Pune Crime News | दुबई से पुणे के विमान सफर में यात्री के बैग से सामान चोरी होने की तीसरी घटना सामने आई है. अब तक इस तरह की चार घटना हो चुकी है. इनमें से किसी भी चोरी के मामले की जांच नहीं की गई है. यह निर्धारित करना संभव नहीं है कि ये चोरियां किस स्तर पर हो रही है. इसलिए ऐसा लग रहा है कि चोर और अधिक बेफ्रिक होकर चोरी करने लगे है.

पुणे अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शुक्रवार की सुबह उतरी स्पाइस जेट के यात्री के बैग का लॉक तोड़कर डेढ़ लाख रुपए चोरी करने की घटना सामने आई है.

इस मामले में सुयोग सपकाल (उम्र ४५, नि पिंपरी) ने विमानतल पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सपकाल बिजनेसमैन है वे काम के सिलसिले में दुबई गए थे. दुबई में उनके दोस्त ने उन्हें डेढ़ लाख रुपए व्यक्तिगत खर्च के लिए कैश के रुप में दिया था. उन्होंने यह रकम पीले रंग के ट्रॉली बैग में रखा था. गुरुवार १ मई की रात पौने दस बजे वे दुबई एयरपोर्ट से स्पाइस जेट के विमान से निकले थे. उन्होंने ट्रॉली बैग एयरपोर्ट में जांच के लिए दिया था. शुक्रवार २ मई की सुबह वे पुणे एयरपोर्ट पर पहुंचे. उन्होंने बैग अपने कब्जे में लिया उनके बैग का ताला टूटा हुआ नजर आया. अंदर का सामान अस्त व्यस्त था. उन्होंने बैग की जांच की तो अंदर रखा डेढ़ लाख रुपए रखा बैग नहीं मिला. सपकाळ ने विमानतल पुलिस से इसकी शिकायत की.

इससे पहले भी हुई चोरी का नहीं चला पता

दुबई से पुणे आए यात्रियों के बैग से सामान चोरी होने की यह तीसरी घटना है. और दिल्ली से पुणे के एयर इंडिया के विमान में सफर के दौरान यात्री के बैग से १ लाख ८० हजार रुपए कैश चोरी होने की घटना १3 जनवरी की मध्य रात्रि सामने आई थी. इसे लेकर प्रसन्न विजय नहार (उम्र ४२, नि. निगडी) ने एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी. उन्होंने दिल्ली के एयर इंडिया के काउंटर पर चेक इन के लिए बैग दिया था. पुणे में विमान के लैंड करने के बाद उन्होंने बेल्ट नंबर 3 से बैग हासिल किया. बैग की जांच की तो उसमें से १ लाख ८० हजार रुपए चोरी हो चुके थे.

इस मामले में एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अजय संकेश्वरी ने बताया कि विमान सफर में कैश व वस्तु चोरी होने की घटना इससे पूर्व भी हो चुकी है. उनकी जांच में यह पता नहीं चल पाया कि सामान और नकदी कब चोरी हुई. इसे देखते हुए यात्रियों के लिए बेहतर है कि वे हवाई यात्रा के दौरान अपने बैग में कीमती सामान रखते समय सावधानी बरते, एयरलाइन या पुलिस पर भरोसा करें.

You may have missed