Kharadi-Khadakwasla Metro | पुणेवासियों के लिए खुशखबरी! खराड़ी-खडकवासला और नल स्टॉप-मानिक बाग मेट्रो रूट को मिली केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी

Pune Metro

पुणे: Kharadi-Khadakwasla Metro |  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में पुणे मेट्रो के दो विस्तारित कॉरिडोरों (कुल 31.6 किमी) को मंजूरी दे दी गई है। इससे पुणे मेट्रो शहर के चारों दिशाओं में विस्तार पावेल और पुणे की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था और अधिक सुरक्षित, सुविधाजनक और तेज बनेगी।

बुधवार को मंजूर किए गए पुणे मेट्रो फेज-2 में शामिल रूट इस प्रकार हैं:

मार्ग संख्या 4: खराड़ी – हडपसर – स्वारगेट – खडकवासला

मार्ग संख्या 4A: नल स्टॉप – वारजे – मानिक बाग

दोनों रूटों का इंटरचेंज स्टेशन हडपसर होगा। दोनों एलिवेटेड लाइनें कुल 31.60 किमी लंबी होंगी, जिन पर 28 स्टेशन बनाए जाएंगे। इन परियोजनाओं पर कुल ₹9,857.85 करोड़ खर्च अनुमानित है और इसे 5 वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

नई मेट्रो लाइनें शहर के रहिवासी क्षेत्रों, आईटी पार्कों और बाजारों को जोड़ेंगी। यह रूट मौजूदा वनाज–रामवाडी और पिंपरी चिंचवड़–स्वारगेट लाइनों के समानांतर होने के कारण कनेक्टिविटी में बड़ा सुधार होगा।

You may have missed