Pune Crime News | गंभीर अपराध का आरोपी ससून हॉस्पिटल से फरार; पुलिस की कार्यपद्धति पर उठे सवाल

sasoon hospital

पुणे: ससून हॉस्पिटल में उपचार के दौरान गंभीर मामले के आरोपी के फरार होने की जानकारी सामने आई है. फरार आरोपी का नाम संतोष सचिन साठे है. आरोपी संतोष साठे के खिलाफ कराड पुलिस स्टेशन में 3५४ के तहत केस दर्ज है.

साठे का फिलहाल पुणे के हॉस्पिटल में मेडिकल उपचार चल रहा था. पुलिस की देखरेख में उपचार करा रहा साठे सुबह के वक्त ससून हॉस्पिटल से फरार हो गया. इस मामले में आरोपी संतोष साठे के खिलाफ बंडगार्डन पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है. इस घटना से पुलिस की कार्यपद्धति पर सवाल खड़े किए जा रहे है. इससे पूर्व भी ड्रग्स माफिया ललित पाटिल के ससून से फरार होने की घटना हुई थी.

पुणे के साथ पश्चिम महाराष्ट्र के कुख्यात अपराधियों को येरवडा जेल में रखा जाता है. उनके द्वारा मेडिकली शिकायत मिलने पर उनका उपचार ससून हॉस्पिटल में कराया जाता है. लेकिन इस सुविधा का अपराधियों द्वारा दुरुपयोग किया जाता रहा है.