Pune PMC News | पुणे महापालिका में जूनियर इंजीनियर भर्ती की 1 दिसंबर की परीक्षा स्थगित

Pune PMC News

पुणे: Pune PMC News |  नगर परिषद और नगरपालिकाओं के चुनाव के लिए 2 दिसंबर को मतदान होने जा रहा है। इसी बीच, पुणे महापालिका ने जूनियर इंजीनियर पद की भर्ती के लिए 1 दिसंबर को परीक्षा आयोजित की थी।

कई परीक्षार्थियों के परीक्षा केंद्र उनके गृह जिलों से दूर होने के कारण वे परीक्षा के बाद समय पर मतदान नहीं कर पाते. इसके अलावा, कई सरकारी और अर्ध-सरकारी कर्मचारी भी यह परीक्षा देनेवाले थे, पर चुनावी ड्यूटी के कारण वे परीक्षा नहीं दे पाते।

इन बातों की ओर राज्य चुनाव आयोग ने महापालिका प्रशासन का ध्यान खींचा। उसके बाद महापालिका आयुक्त नवल किशोर राम ने बताया था कि परीक्षा पर एक–दो दिनों में निर्णय लिया जाएगा।

अब मिली जानकारी के अनुसार भर्ती परीक्षा स्थगित कर दी गई है.

महापालिकाद्वारा 169 जूनियर इंजीनियर पदों के लिए उक्रात भर्ती प्रक्रिया की जा रही है, जिसके लिए 43,000 छात्रों ने आवेदन दाखिल किए थे। 1 दिसंबर को परीक्षा होनी थी लेकिन, अब यह परीक्षा फिलहाल स्थगित कर दी गई है।

You may have missed